B.A. Admission || B.COM. Admission || M.A. Admission
| Admission Link | |
| एम0ए0 प्रवेश प्रक्रिया के नियम
एम०ए० प्रथम वर्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पी०जी०ए०टी० प्रवेश परीक्षा 2026 में सम्मिलित सभी छात्राएँ राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अंग्रेज़ी एवं संगीत गायन विषय में प्रवेश हेतु महाविद्यालय की वेबसाइट www.akpgc.in पर जाकर अपना ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरकर फीस जमा करने के पश्चात किसी भी कार्यदिवस पर दोपहर 12:00 बजे से 03:00 बजे तक महाविद्यालय में आकर समस्त शैक्षिक प्रपत्रों का सत्यापन एवं जमा करना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी हेतु 0532-2413069 पर संपर्क करें। सम्बन्धित प्रपत्रः-
|
Click here |
|
बी0कॉम प्रवेश प्रक्रिया के नियम
महाविद्यालय में सत्र 2026-27 में ऑनलाइन प्रवेश सी0यू0ई0टी0 प्रवेश परीक्षा के स्कोर कार्ड व इलाहाबाद विश्वविद्यालय की साइट पर रजिस्ट्रेशन पूर्ण करा चुकी छात्राएं दिए गए लिंक पर जाकर ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कराने के पश्चात् महाविद्यालय आकर अपने सभी अभिलेखों का सत्यापन कराना होगा। प्रवेश हेतू आवश्यक प्रपत्रः-
|
Click here |
| बी0ए0 प्रवेश प्रक्रिया के नियम महाविद्यालय में सत्र 2026-27 में ऑनलाइन प्रवेश सी0यू0ई0टी0 प्रवेश परीक्षा के स्कोर कार्ड व इलाहाबाद विश्वविद्यालय की साइट पर रजिस्ट्रेशन पूर्ण करा चुकी छात्राएं दिए गए लिंक पर जाकर ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कराने के पश्चात् महाविद्यालय आकर अपने सभी अभिलेखों का सत्यापन कराना होगा। सत्र 2026-27 हेतु इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने संघटक डिग्री कॉलेजों को Non CUET छात्राओं को भी प्रवेश देने की अनुमति प्रदान कर दी है अथवा जिन छात्राओं ने किसी कारणवश CUET की परीक्षा दी है किन्तु विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया हो, वे भी वेबसाइट https://forms.gle/MgBzeD1nzEVyan2S9 पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के पश्चात् प्रवेश प्रक्रिया करा सकती है।प्रवेश हेतू आवश्यक प्रपत्रः- • सी0यू0ई0टी0 प्रवेश परीक्षा का स्कोर कार्ड • इलाहाबाद विश्वविद्यालय रजिस्ट्रेशन फॉर्म • हाईस्कूल (10वीं) अथवा समकक्ष परीक्षा का अंक पत्र तथा प्रमाणपत्र • इण्टरमीडिएट (12वीं) अथवा समकक्ष परीक्षा का अंक पत्र तथा प्रमाणपत्र • स्थानान्तरण प्रमाणपत्र (TC) माइग्रेशन प्रमाणपत्र की मूलप्रति • प्राईवेट विद्यार्थियों के किसी सक्षम अधिकारी द्वारा प्रदत्त चरित्र प्रमाणपत्र • जाति/ई.डब्लू.एस. प्रमाण पत्र (जिस पर लागू हो) • आय प्रमाण पत्र • एबीसी (ABC)/अपार (APAAR) आई.डी. • आधार कार्ड फीस जमा करने के सात कार्यदिवसो तक जो प्रवेशार्थी अपने अभिलेखों को प्रस्तुत नहीं कर पाएँगे उनके प्रकरण पर विचार करना सम्भव नहीं होगा। किसी विसंगति की स्थिति में प्रवेश को रद्द कर दिया जायेगा और काउन्सलिंग शुल्क वापस नहीं की जायेगी। महाविद्यालय में पठन-पाठन पूर्णतया इलाहाबाद विश्वविद्यालय के निर्देशों, परिनियमों तथा प्रदत्त सुविधाओं के अधीन रहेगा। नोट : सभी प्रवेशार्थी अपना पता, मोबाइल नं0 तथा ई-मेल इत्यादि ध्यानपूर्वक सही-सही भरें, जिससे सम्पर्क सुनिश्चित हो । शुल्क संरचनाः बी0ए0 प्रथम वर्ष सामान्य फीस : ₹ 6351/- (प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर) सामान्य फीस + संगीत : ₹ 6684/- (प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर) सामान्य फीस + चित्रकला/भूगोल : ₹ 10311/- (प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर) स्किल डेवलपमेन्ट कोर्स : ₹ 2000/- (प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर) |
Click here |
|
बी.ए./बी.कॉम. प्रथम वर्ष हेतु प्री-रजिस्ट्रेशन सूचना
बी0ए0 व बी0कॉम हेतु जो छात्राएं सी.यू.ई.टी. प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पायी या जिन्होंनें विश्वविद्यालय में नियत तिथि तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया वे सभी महाविद्यालय में बी0ए0/बी0कॉम में प्रवेश हेतु पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 03.00 बजे के मध्य महाविद्यालय कार्यालय आकर प्री. रजिस्ट्रेशन फार्म भरकर जमा कराना सुनिश्चित करें। उक्त हेतु हाईस्कूल, इन्टरमीडिएट के अंकपत्र सहप्रमाण पत्र की छायाप्रति, एक पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), एबीसी/अपार आई.डी., आधार कार्ड की प्रति लाना अनिवार्य है। व जो छात्राएं ऑनलाइन प्री- रजिस्ट्रेशन फार्म भरना चाहती है वे महाविद्यालय की वेबसाइट पर दिए गए लिंक www.akpgc.in पर जाकर ऑनलाइन फार्म भर सकती है। |
UG Pre-Registration 2026-27 |